क्रिस्टोफर मार्लो: एक महान नाटककार
क्रिस्टोफर मार्लो: एक महान नाटककार क्रिस्टोफर मार्लो एलिजाबेथन इंग्लैंड के महानतम नाटककारों में से एक हैं। वह University Wits में सबसे चमकते सितारे थे। Powerful dramatic blank verse की स्थापना के लिए पूरे विश्व में उनकी सराहना की जाती है। नाटक लेखन के बहुत छोटे करियर के बावजूद , उनकी उपलब्धियां विविध और शानदार हैं। स्वाइनबर्न उन्हें पहला महान अंग्रेजी कवि , अंग्रेजी tragedy का जनक और blank verse का निर्माता कहते हैं। क्रिस्टोफर मार्लो ने 26 फरवरी , 1564 को इंग्लैंड के कैंटरबरी में Parish church of St. George the Martyr में बपतिस्मा लिया था। वह कैंटरबरी के shoemaker जॉन मार्लो के पुत्र थे। उन्हें किट मार्लो के नाम से भी जाना जाता है। उनके शुरुआती साल कैंटरबरी में बीते। उन्होंने अपनी स्कूली शिक्षा किंग्स स्कूल कैंटरबरी में प्राप्त की। उसके बाद एक संरक्षक की मदद से वे 1581 में कैम्ब्रिज गए और 1583 में अपनी डिग्री प्राप्त की। आर्थर कॉम्पटन रिकेट कहते हैं , “1583 के बाद उनके जीवन के बारे में बहुत कम जानकारी है ” । क्रिस्टोफर मार्लो एक बहुमुखी प्रतिभा के धनी थे। उन्होंने उच्च ज्ञ...